Site icon Joginderposwal.com

जीवन में खुश रहने के 10 सूत्र (10 ways to be happy in life)

Happy life

10 ways to be happy in life

आज कल की भाग दौड़ की जिन्दगी में एक चीज जिसे हम पीछे छोड़ते जा रहें है वो है खुशी। मन की खुशी, अंदर से खुश रहने का एहसास (Happy Life)। लोग सोचते है अमीर होने पर ख़ुशी मिलेगी किन्तु अगर आप ध्यान से देखें तो अमीर लोग भी पूरी तरह से खुश नहीं है। इसकी बहुत बड़ी वजह हमारे सोचने का तरीका है। जिंदगी से कुछ बातो को आप को नज़रअंदाज़ करना और कुछ बातों को छोड़ना सीखना पड़ेगा और आप देखेंगे आपकी खुशी वापिस आ जाएगी।

मैं आपको आज 10 ऐसे सूत्र  (How to Be Happy) बताऊंगा जिनका पालन करने से आप अपने अंदर एक अलग ही खुशी (Happy Life)का एहसास करोगे।

  1. सबसे पहली और जरुरी बात भूतकाल में जो हो गया उसके बारे में सोच सोच कर दुखी होना आपको छोड़ना पड़ेगा उसे कोई बदल नहीं सकता परन्तु उसके बारे में सोच सोच कर आप अपना आज ख़राब जरूर कर लेंगे।
  2. दूसरे आपके बारे में क्या सोचते है या क्या सोचेंगे ये दिमाग से बिलकुल निकाल दो।
  3. सभी को खुश रखने की कोशिश करोगे तो आप खुद कभी भी खुश नहीं रह पाओगे। आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते कोई भी नहीं कर सकता। इस इच्छा को अपने दिमाग से बिलकुल निकाल दो।
  4. दुसरो से कभी भी अपनी तुलना मत करो। हर किसी की अपनी मेहनत है हर किसी की अपनी किस्मत है। आप दुसरो जैसे नहीं बन सकते है पर आप उनसे बेहतर जरूर बन सकते है।
  5. क्या आप ऐसी नौकरी में है जिसे आप पसंद नहीं करते तो आपको उसे छोड़ देना चाहिए। अगर आप में योग्यता है आप मेहनती है तो आपको नयी नौकरी पाने में कभी कोई परेशानी नहीं होगी।
  6. सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग करना बिलकुल छोड़ दो। आजकल सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा कारण बन गया है लोगो का दुखी और परेशान रहने है। इसे अपने जीवन पर हावी मत होने दो। असली जिंदगी और सोशल मीडिया की जिन्दगी में बहुत कम समानताएं है। सोशल मीडिया पर जो भी है बस दिखने के लिए है।
  7. कम में खुश रहना सीखो क्योकि ये मानव प्रकृति है कि जितना आपको मिलता जायेगा वो आपको उतना ही कम लगता जाएगा। जिसने सब्र कर लिया वो इंसान दुनिया का सबसे खुश इंसान बन जाता है।
  8.  हम जैसे सोचते है जो मानते हैं, उसे अपनी और आकर्षित करते हैं। अब अगर हम अपने को खुश रखे नकारात्मक सोच से दूर रहे तो दुसरो से भी हमें खुशी मिलेगी।
  9. असफलता का डर मन ने निकाल दो। ये डर हमें बहुत कुछ करने से रोक देता है और हम दुखी हो जाते है। असफल होना कोई बुरी बात नहीं है। हर कोई कभी न कभी किसी न किसी रूप में असफल हुआ है परन्तु इसका सामना करके इस से सीख ले कर आप सफलता पा सकते है। पढ़े: असफलता के क्या मायने हैं अवसर या अंत ?
  10. आखिरी किन्तु बहुत जरुरी सूत्र (How to Be Happy) है कि अपने परिवार, अपने माता-पिता, अपने भाई-बहन, अपने बच्चो, अपनी पत्नी/पति के साथ जितना हो सके समय व्यतीत करो। आपको समझ आएगा कि आपकी खुशी की कुंजी (Happy Life) तो आपके घर में ही है।
Exit mobile version