how to detox your body

आज हम जितनी तेजी से नए युग की तरफ बढ़ रहे है अपने स्वास्थ्य को उतना ही हम पीछे छोड़ते जा रहे है। आज हमने कृषि/खेती-बाड़ी में फसलों को बढ़ाने और और उनको कीटाणु, रोगो से बचने के लिए बहुत कुछ बना लिया है जिन्हे हम रासायनिक खाद और कीटनाशक कहते है। किसान अपनी फसल से ज्यादा फायदा लेने के लिए इन सब का बहुत ज्यादा प्रयोग कर रहे है जिनसे ये सारे केमिकल्स इन खेतो में पैदा होने वाले खाने के पदार्थो में मिलकर हमारे शरीर में जा रहे है जिनसे हम नए नए रोगो की चपेट में आ रहे है। अब बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक वाला खाना मिलना तो बहुत मुश्किल है ये तभी हो सकता जब आप अपने खाने वाली चीजे खुद ही उगाये जो हो नहीं सकता। कार्बनिक / जैविक जिसे अंग्रेजी में organic फ़ूड बोलते है को प्रयोग करके इनसे बच सकते है किन्तु वो सभी को नहीं मिल पता है और कम होने के कारण बहुत महँगा भी होता है।
अब इन केमिकल्स और विषाक्त पदार्थो से हम बच तो नहीं सकते है तो अब कुछ करना होगा जिससे हम अपने शरीर से विषाक्त पदार्थो बहार(Body detox) निकाल सकें। इसके लिए हम आपको आज कुछ बहुत ही आसान तरीके बताएँगे।

कैसे पता चले की हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ बहुत हो गए है और हमे इनको निकलने (Detoxification) की जरुरत है

  1. गर्मी ज्यादा लगना और पसीना ज्यादा आना।
  2. पसीने में बदबू आना
  3. सुबह जीभ का सफ़ेद या पीला मिलना
  4. त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे खुजली, अलर्जी, मुँहासे होना।
  5. थकान रहना / आलस रहना।
  6. पाचन तंत्र बिगड़ना जैसे गैस रहना, कब्ज रहना, पेट फुला रहना।
  7. नींद कम आना।
  8. आँखों के नीचे काले घेरे होना।
  9. सांसों की बदबू
  10. जोड़ो में दर्द रहना

कुछ आसान तरीके जिनसे आप अपने शरीर में से विषाक्त पदार्थो निकाल सकते है।

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिये- पानी आपकी सेहत का सबसे बड़ा दोस्त हैं। एक औसत वयस्क मानव शरीर में औसत 57-60% पानी ही होता हैं। शरीर से दुषित पदार्थ (Body detox) निकलने में पानी आपकी सबसे ज्यादा मदद करता है। दिन में पानी पीते रहे। कही भी जाये पानी की बोतल साथ रखे और पानी पीते रहें। इससे आपका मेटाबोलिज़म सही काम करता हैं। ये आपके वजन को बढ़ने से भी रोकता है और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलते रहता है।
  • सुबह नीबू पानी पिये- सुबह जागते ही खाली पेट नीबू पानी पिये ये भी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में बहुत मदद करता है।
  • चीनी का प्रयोग ना के बराबर करें- जितना हो सके चीनी और चीनी से बनने वाले खाने जैसे मिठाईया का प्रयोग कम से कम करें। चीनी और चीनी से बनने वाले खाने आपके मेटाबोलिज्म को धीमा करते है पाचन तंत्र को चीनी को पचाने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है जिसे खाना सही से नहीं पचता और हमारा शरीर विषैले पदार्थों को निकाल नहीं पाता है।
  • ग्रीन टी पिये- ग्रीन टी पीने से भी हमे शरीर से दुषित पदार्थ निकलने में बहुत मदद मिलती है क्योकि ग्रीन टी में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते है जो शरीर को रोगो से लड़ने की शक्ति देता है साथ में शरीर से विषैले पदार्थों (Body detox) को बाहर निकालने में बहुत मदद करते है।
  • नियमित रूप से व्यायाम करना- आप क्या खाते हैं और आप कितना व्यायाम करते है ये आपके जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। आपके पास सारे सुख के साधन हो, पैसा हो पर आपकी स्वास्थ्य सही ना हो तो सब बेकार है। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा तो आपका मस्तिष्क भी स्वास्थ्य (healthy) होगा और आपकी काम करने की शक्ति, उत्पादकता, व्यक्तित्व, आपका प्रदर्शन में वृद्धि होगी। व्यायाम करने से आपके शरीर से दुषित पदार्थ पसीने आने से बहार निकलते है। अब इस व्यायाम में आप जॉगिंग, जिम में व्यायाम, योगा कुछ भी कर सकते है बस इस बात का ध्यान रखें आपको खूब पसीना आना चाहिए।

इसके अलावा बहुत सी जड़ी बूटी भी है जो शरीर से विषैले पदार्थों (Detoxification) को निकलने में हमारी मदद करती है। उनके बारे में हम अपने आने वाले लेख में बताएँगे।

अगर आपको हमारा ये लेख – “अपने शरीर में से विषाक्त पदार्थो को कैसे निकाले – How to detox your body” पसंद आया हो तो अपनी प्रतिक्रिया(comments) जरूर लिखें।

2 Comments

  1. Great info. Lucky me I discovered your site by chance (stumbleupon).
    I have bookmarked it for later!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *