Indian Media Exposed by Cobrapost

अगर आपको पता करना है कि आपके आस-पास, आपके देश में, और दुनिया में क्या चल रहा है तो आपके पास इसका सबसे अच्छा माध्यम है मीडिया (Mainstream Media)। जैसे अखबार, मैगजीन्स, रेडियो, टेलेविज़न और इंटरनेट। मीडिया(media) हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करता है क्योंकि मीडिया में हमारे विचारों को प्रभावित करने की शक्ति है। मीडिया आम आदमी की आवाज का भी काम करता है ये हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते है। मीडिया न्यायपालिका, कार्यकारी और विधायिका के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में काम करता है। ये सरकार को सही से शासन करने के लिए, बुरे लोगो को दुनिया के सामने लाने, समाज में हो रहे अच्छा-बुरा बदलावों का साथ ही साथ हमें कई तरीको से शिक्षित करने का काम करता है। इसलिए हम मीडिया(media) पर बहुत विश्वास करते है। पर अगर आपको पता चलें कि बड़े बड़े मीडिया-हाउस पैसे लेकर लोगो के इस विश्वास के साथ खिलवाड़ करते है जो वो दिखाते या लिखते है जरुरी नहीं वो सब सच हो वो पैसे लेकर बनाई गयी झूठा खबर है ये पैसे लेकर उसको तोड़-मोड़ दिया गया है तो आपको कैसा लगेगा ?

Cobrapost नाम के एक न्यूज़ पोर्टल (जो अंडरकवर और स्ट्रिंग ऑपरेशन्स करते है) ने इस सच को दुनिया के सामने लाया है। कोबरापोस्ट ने “ऑपरेशन 136” किया और देश के बड़े बड़े नामचीन मीडिया संस्थान की सचाई लोगो के सामने लायी है कि पैसों के लिए देश का मीडिया अपनी आवाज और कलम का भी सौदा कर सकता है। इसके अलग अलग बहुत से वीडियो है आप इनके यूट्यूब चैनल पर जा कर देख सकते है।

Dhruv Rathee जो एक Youtube चैनल चलते है उन्होंने इसको बड़ी सरल भाषा में समझाया है। उनका वीडियो मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ जिसको देख कर आपको सब समझ आ जायेगा।

 

कोबरापोस्ट के “ऑपरेशन 136” के वीडियो के सभी लिंक-

India TV: https://youtu.be/3bA-m_727R0
Dainik Jagran: https://youtu.be/YEjntY_fGOo
Hindi Khabar: https://youtu.be/5iAFRGW0nN4
SAB TV: https://youtu.be/MmZBtGt4Kx4
DNA: https://youtu.be/Mz0T8fMDtq0
Amar Ujala: https://youtu.be/OoAEOVuf-yI
UNI: https://youtu.be/I7_6ZXePsog
9X Tashan: https://youtu.be/IifKJgiY00M
Samachar Plus: https://youtu.be/J3TbL6BtJGk
HNN 24×7: https://youtu.be/8WwfOa0F0p8
Punjab Kesari: https://youtu.be/rqEJaW7Ok2I
Swatantra Bharat: https://youtu.be/cjYB0MmEqqs
ScoopWhoop: https://youtu.be/xQSrLHgM_pI
Rediff: https://youtu.be/6udsFUF7FiQIndia
Watch: https://youtu.be/uNXvnfRvR6Y
AJ Hindi Daily: https://youtu.be/K6WLi9GvZ2s
Sadhna Prime News: https://youtu.be/1qVK6zajI58

अगर आपको हमारा ये लेख – “क्या आप देश की मीडिया पर विश्वास कर सकते है ? (can you trust the mainstream media?) ” पसंद आया हो तो अपनी प्रतिक्रिया(comments) जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *