5 Habits that can make you successful

5 आदतें जो आपको सफल बना सकती है

आप जिंदगी में क्या बनेंगे इसमें आपकी आदतों (Habits) का बहुत बड़ी भूमिका हैं। आपकी आदतें आपकी दिनचर्या बनाती है और आपकी दिनचर्या ही है जो आपको अपने लक्ष्य पाने में मदद करती है या आपको आपके लक्ष्य से दूर ले जाती हैं। मैंने इस के बारे में अपने पुराने लेख में भी लिखा था। ये बात हर कोई मानता है कि आपकी सफलता में आपकी आदतें बहुत अहम भूमिका निभाती हैं आपकी बुरी आदतें आपको आपके लक्ष्य से दूर ले जाती है और आपकी जिन्दगी को असन्तुलित कर देती हैं और अच्छी आदतें जीवन को संतुलित(balance life) करने में एक आदर्श जिंदगी बनाने में आपकी मदद करती है।

आप जितने भी सफल लोगो से उनकी जिंदगी के बारे में बात करेंगे तो आप पाएंगे कि उन्होने कुछ अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में, अपनी जिंदगी में शामिल किया और वो सदा उनके अनुसार ही जीते है। आज मैं आपको 5 आदतों के बारे में बताऊंगा जिनको आप अपनी जिंदगी में शामिल करके कोई भी सफलता प्राप्त्त कर सकते है।

  1. जल्दी सोये जल्दी जागे – Early to bed early to rise
    बेंजामिन फ्रैंकलिन (Benjamin Franklin) जो संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापकों में से एक थे उनका एक मशहूर कथन है – जल्दी सोना और जल्दी उठना आदमी को स्वस्थ अमीर और बुद्धिमान बनाता है।(Early to bed and early to rise, makes a man healthy, wealthy and wise). हमारे आयुर्वेद में भी इसको सबसे आदर्श माना गया है। रात को देर तक जागना और सुबह को देर तक सोना दोनों ही सबसे बुरी आदतों में आती है। एक तो आप अपनी सेहत को बिगड़ते हो दूसरा आप सुबह का जो समय सबसे ज्यादा फायदे वाला होता है उसे सोने में बर्बाद कर देते है।सबसे बड़ा फायदा आपके स्वस्थ्य का है जो लोग जल्दी जागते है वो सुबह की ताजा हवा से काफी ऊर्जावान महसुस करते है और दिन भर के काम के बाद उनको थकान भी कम होती है। अगर हम धन की बात करे तो जो लोग जल्दी जागते है वो अपने दिनचर्या की सही से योजना बना सकते है सुबह का समय पढ़ने वालो के लिए भी और घर से काम करने वालो के लिए भी सबसे अच्छा होता हैं। और अगर हम बुद्धिमती की बात करें तो जल्दी जागने वाले सुबह की ताजी हवा में व्यायाम करते हैं उनका शरीर स्वस्थ होता हैं बुद्धि को ज्यादा से ज्यादा ऑक्सिजन मिलती हैं जिस से आपकी सौचने समझने की शक्ति बढ़ती है और आप बुद्धिमान होते हैं।
    ज्यादातर सफल लोग इस आदत को अपनी सबसे पहली सबसे जरुरी आदत बनाते है। तो आज से आप भी इस आदत को अपनाये और कुछ ही दिनों में आपको खुद ही इसके फायदे नज़र आ जायेंगे।
  2. पढ़ना – Reading
    यह एक ऐसी आदत है जो हर सफल इंसान में आपको मिलेगी। ये लोग अपने दिन में कुछ न कुछ समय निकल कर या सप्ताह के अंत में समय निकल कर कुछ न कुछ नया जरूर पढ़ते हैं। आप जितना पढ़ते हैं उतना ही आपके मस्तिष्क का विकास होता है आप प्रेरित(motivated) रहते है। कहा भी जाता है पुस्तकें इन्सान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं।(Books are the man’s Best Friend). जो लोग किताबे पढ़ते है वो लोग सामान्य लोगो से ज्यादा सुलझे हुए होते है। अच्छी पुस्तके पढ़ना आपका तनाव (Reduce stress) कम कर देता है। इसलिए इस आदत को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
  3. सीखना कभी ना छोड़े – Never Stop Learning
    सफल लोग कभी नहीं सीख बंद नहीं करते। अपने शानदार प्रदर्शन और जीतने की खासियत का प्रमुख कारण उनका यही जिन्दगी भर सीखते रहने का जनून होता है। वे लोग लगातार अपने ज्ञान का विस्तार करते रहते है जो भी उनका नया सीखने को मिलता है सीख लेते है। आज जमाना बड़ी तेज़ी से बदल रहा है रोज कुछ ना कुछ नया आ रहा है अब चाहे वो टेक्नोलॉजी में हो या साइंस में या किसी भी क्षेत्र में। अगर आप अपने आप को अपडेट नहीं रखते हो तो आप पीछे रह जाओगे। इसलिए सफलता के लिए सीखना कभी ना छोड़े।
  4. नियमित रूप से व्यायाम करना – Exercise regularly
    सफल लोग अपने स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्राथमिकता देते है। आप क्या खाते हैं और आप कितना व्यायाम करते है ये आपके जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। आपके पास सारे सुख के साधन हो, पैसा हो पर आपकी स्वास्थ्य सही ना हो तो सब बेकार है। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा तो आपका मस्तिष्क भी स्वास्थ्य (healthy) होगा और आपकी काम करने की शक्ति, उत्पादकता, व्यक्तित्व, आपका प्रदर्शन में वृद्धि होगी। इसलिए व्यस्त होने पर भी सफल लोग अपने स्वास्थ्य के लिए समय जरूर निकलते है। इसलिए अपने खाने पर ध्यान दें और प्रतिदिन किसी भी तरह का व्यायाम जरूर करे।
  5. लोग आपके बारे में क्या सौचते है इसकी चिन्ता मत करो – Don’t worry about what others think of you
    ये इंसानी फितरत है कि हम दुसरो की जिंदगी में बहुत रुचि लेते है वो क्या कर रहा है क्यों कर रहा है कैसे कर रहा है। फिर उसकी कमिया निकलते है। आपके द्वारा किये गए काम से कुछ लोग खुश होते है कुछ खुश नहीं होते। आप सभी को खुश नहीं कर सकते हो। लोगो की सोच बदलती रहती है और अगर आप लोगो की बातो पर ध्यान देंगे तो अपने लक्ष्य से हट जाएंगे। सफल लोगो ने कभी लोगो के कहने की परवाह नहीं की उन्होंने बस अपने काम पर ध्यान दिया और सफलता की तरफ बढ़ते चले गए। आप के लिए क्या अच्छा है क्या बुरा है ये आपसे अच्छा कोई नहीं जानता है और अगर इस बात को गहराई से सौचा जाए तो कोई क्या सौचता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्य बात तो है कि आप अपने लक्ष्य के लिए कितने स्पष्ट है कितने समर्पित है।

अगर आपको हमारा ये लेख – “5 आदतें जो आपको सफल बना सकती है – 5 Habits that can make you successful ” पसंद आया हो तो अपनी प्रतिक्रिया(comments) जरूर लिखें।

10 Comments

  1. Its a good learning, and what you have told is very practical….i enjoyed reading….keep writing….all the best

  2. अंग्रेजी में सुधार के लिए और व्यक्तित्व विकास के लिए पांच सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। छात्रों को अपने दैनिक दिनचर्या में निम्नलिखित पर ध्यान देना चाहिए।

    1 यह एक अंग्रेजी चैनल के लिए स्विच करने के साथ शुरू करने के लिए एक समाचार चैनल हो सकता है एक अच्छा विचार है। एक करने के लिए सदस्यता लें, तो आपको जरूरत नहीं है। यह एक दैनिक दिनचर्या अंग्रेजी माध्यम में टीवी देखने के लिए सुनिश्चित करें। हर बात शब्द ध्यान से सुनो। उच्चारण पर ध्यान दे।

    2. अवलोकन सीखने के लिए महत्वपूर्ण है। ध्यान से देखो समाचार पाठक या किसी अन्य वक्ता के स्वभाव और आत्मविश्वास के स्तर। आप अपने मन में कुछ है, जहां एक संदर्भ बिंदु के रूप में रखना है, तो उसे अपने अंग्रेजी में समय के रूप में अच्छी तरह से बोल के साथ विकसित होगा।

    3. क्लास रूम ट्यूटोरियल यदि जितनी बार संभव के रूप में अंग्रेजी में बात करके व्यवहार में लाना एक गुणक प्रभाव पड़ेगा। अंग्रेजी बोलने वाले दोस्तों की कंपनी रखें। यह सिर्फ समय की बात है कि आपको एहसास होगा कि अंग्रेजी बोलने इसलिए स्वाभाविक रूप से आता है और आसानी से हो जाएगा। समय बीतता विश्वास के अपने स्तर में सुधार होगा।

    4. अभ्यास एक आदमी परिपूर्ण बनाता है। कभी गलतियों को बनाने के लिए जब आप बात के डर से फंस गया। याद रखें, जो लोग गलती करते हैं लोगों, पहले यह पता चलता है mends बनाने के लिए और दूसरों के आगे बढ़ने के लिए किया जाएगा। । तुम लौकिक से सांत्वना आकर्षित कर सकते हैं “गलती करना मानवीय है” इसलिए केंद्रीय विषय बना हुआ है – अभ्यास, अभ्यास और अभ्यास – आत्म विश्वास और बस:
    http://www.kg2r-english-academy.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *