Six Pack Abs

अपने पिछले लेख में हमने बताया था कि सिक्स पैक्स एब्स (Six Pack ABS) बनाने के लिए आपको दो नियमो का पालन करना पड़ेगा। आहार नियंत्रण करके अपने पेट की चर्बी को हटाना और दुसरा सही प्रकार से व्यायाम करना।

आज हम आपको उन सभी व्यायामो के बारे में बताएंगे जो आपको सिक्स पैक्स एब्स बनने में आपकी मदद करेंगे।

  1. कपालभाती प्राणायाम – योगा अपने आप में सबसे अच्छा व्यायाम हैं और अगर हम सिक्स पैक्स एब्स (Six Pack ABS) की बात करते हैं तो उसका सबसे पहला कदम है अपने पेट की चर्बी को कम करना। कपालभाती प्राणायाम इसमें आपकी बहुत मदद करता है इसको प्रतिदिन करे और मोटापे से मुक्ति पाएं।

    कपालभाती प्राणायाम का वीडियो
  2. जॉगिंग (jogging) – आपको सिक्स पैक्स एब्स (Six Pack ABS) बनाने है या वजन कम करना है या आपको फिट रहना है जॉगिंग आपका सबसे पहला विकल्प होना चाहिए। अकेले जॉगिंग से आपके शरीर का पूरा व्यायाम हो जाता है। शरीर की अतिरिक्त चर्बी (Extra Fat) को हटाने का ये सबसे असरदार व्यायाम है। इससे ना सिर्फ आपकी चर्बी कम होती है बल्कि इससे हमारे शरीर के टॉक्सिन नष्ट होते हैं ये दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है, पाचन संबंधी समस्याएं भी जॉगिंग से दूर होती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक नियमित जॉगिंग से आपकी उम्र पांच से छह साल बढ़ सकती है। अगर आपको पूरी तरह से स्वस्थ्य रहना है और फिट रहना है तो आपको जॉगिंग को अपनी जीवन शैली( lifestyle ) में शामिल कर लेना चाहिए।
  3. साइकिल चलाना(cycling) – साइकिल चलाना भी एक बेहतरीन व्यायाम है जिससे आप शरीर की अतिरिक्त चर्बी (Extra Fat) को कम कर सकते हैं। ये साइकिल व्यायाम शाला (GYM) वाली साइकिल नहीं होनी चाहिए हम असली साइकिल की बात कर रहे है। आपको प्रतिदिन कुछ किलोमीटर साइकिल चलानी चाहिए। जिन लोगो को जॉगिंग से परेशानी है उनके लिए साइकिल चलाना अच्छा विकल्प है।
  4. ए‍बडॉमिनल क्रंच व्‍यायाम – सिक्स पैक्स एब्स (Six Pack ABS) की बात हो और क्रंच व्‍यायाम की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता। क्रंच एक ऐसा व्यायाम है जो हर सिक्स पैक्स एब्स की चाहत रखने वाले की पहली पसंद होता हैं और इससे आपके एब्स बनने में सहायता भी मिलती है किन्तु इस व्यायाम में एक बात का खास ध्यान रखे अगर आपको कुछ कमर से सम्बंधित परेशानी है तो ये व्यायाम आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हमारी राय हैं इसको करने में बहुत सावधानी रखनी चाहिए।

    ए‍बडॉमिनल क्रंच व्‍यायाम वीडियो

  5. प्लांक (The Plank) – प्लांक(Plank) मेरा पसंदीदा व्यायाम है। ये उन व्यायामो में शामिल हैं जिनको कोर को मजबूत (core strengthening) बनाने वाले व्यायाम बोला जाता है। ये आपकी उन आंतरिक कोर की मांसपेशियों पर काम करता है जो आपके सिक्स पैक्स एब्स की नींव होती है। इसके साथ साथ ये आपके कमर के दर्द में भी फायदा करता है इससे करने से आपकी कमर मजबूत होती है इससे आपके संतुलन में सुधार होता है। ये भी अपने आप में काफी सारे फायदे करने वाला व्यायाम है।

    प्लांक (The Plank) व्‍यायाम वीडियो

  6. केबल क्रंच – केबल क्रंच या रोप केबल एक बहुत ही प्रभावी व्यायाम हैं जिसको आप व्यायाम शाला (GYM) में कर सकते हैं। ज्यादातर एब्स के व्यायाम आपने निचली कमर पर तनाव (lower back stress) डालते हैं और उनको कमर दर्द की परेशानी हो जाती हैं किन्तु केबल क्रंच करते हुए ये तनाव बहुत कम होता है। इसका सबसे ज्यादा तनाव आपके एब्स पर होता है जिसे आपके सिक्स पैक्स एब्स (Six Pack ABS) जल्दी बनते है। तो जिनको कमर में कुछ परेशानी है वे इसको आराम से कर सकते हैं।

    केबल क्रंच व्‍यायाम वीडियो

इस तरह आप इन व्यायामो की मदद से अपने सिक्स पैक्स एब्स बना सकते हैं। अगर आप पहले इस लेख को पढ़ रहे हैं तो हमारी सिक्स पैक्स एब्स कैसे बनाये की शृंखला का पहला लेख जरूर पढे. सिक्स पैक्स एब्स बनने के लिए पहले नियम का पालन करना जरुरी है तभी आपको इन सभी व्यायामो से फायदा होगा।

अगर आपको हमारा ये लेख – “सिक्स पैक्स एब्स कैसे बनाये ? (How to Build Six Pack ABS ?)” पसंद आया हो तो अपनी प्रतिक्रिया(comments) जरूर लिखें।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *